Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

मुख्य बाजार के अतिक्रमण को छोड़कर स्टेट हाईवे पर निकली उदयपुरवाटी नगरपालिका अतिक्रमण हटाने

विकास कनवा 
उदयपुरवाटी । शेखावटी के झुंझुनू जिले के उदयपुरवाटी शहर को साफ-सुथरा एवं सुन्दर बनाने के उद्देश्य से स्थानीय नगरपालिका द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सड़कों को चौड़ा करने तथा यातायात को सुगम बनाने के लिए सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया जा रहा है। इस अभियान के बारे मे पिछले 4 दिनों से नगरपालिका के द्वारा अनाउंसमेंट किया गया । आज शनिवार को नगरपालिका प्रशासन  मुख्य बाजार के अतिक्रमण को छोड़कर नगरपालिका प्रशासन  सड़कों अतिक्रमण हटाने निकल गया है मुख्य बाजार में दुकानदार सड़क पर अपना सामान लगा कर पूरे बाजार  को ब्लॉक कर रखा है उस रास्ते पर अतिक्रमण हटाने की वजह नगरपालिका प्रशासन स्टेट हाईवे से 20 मीटर दूर दुकानों के बाहर लगी पट्टियां टेनसेट को उखाड़ने लग गई वही नगरपालिका प्रशासन के द्वारा बिना निर्माण स्वीकृति के चल रहे निर्माण कार्यों को बंद करने की बजाय उनको देखकर नगरपालिका प्रशासन आगे निकल गया जबकि नगरपालिका के नियमों में स्टेट हाइवे पर 80 मीटर की दूरी पर निर्माण स्वीकृति दी जा सकती है जबकि नगरपालिका के बिना निर्माण स्वीकृति के बीना ही  स्टेट हाईवे पर 20 मीटर की दूरी में नगरपालिका के कर्मियों के सामने धड़ल्ले से अवैध निर्माण कार्य कार्य जोरों पर चल रहा था।  एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि जो व्यक्ति ठेला लगा कर अपने परिवार का पेट भरता है उस व्यक्तिगत का ठेला हटाकर नगरपालिका अतिक्रमण समझती हैं। राजनेताओं के पूछ रखने वाले लोगों व पार्टी के कार्यकर्ताओं के कोई अधिक्रमण हटाया जा रहे हैं इस अभियान को लेकर पालिका कर्मचारियों पर भेदभाव का आरोप भी लगाया है।