Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

साधु संतों से अभद्र व्यवहार करने वालों पर हो कार्रवाई -नवलगढ़ प्रधान ढाका

विकास कनवा 
नवलगढ़ प्रधान ढाका ने की दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
शेखावाटी  - लोहार्गल से शुरू हुई मालकेत बाबा की चौबीस कोसीय परिक्रमा के दौरान गुरूवार रात यात्रा की अगुवाई करते हुए  ठाकुर जी की पालकी लेकर चल रहे साधु संतों के साथ कोट बांध पर ठाकुर जी को स्नान कराने के लिए परंपरानुसार पानी लेने की बात पर वहां तैनात पुलिसकर्मियों की ओर से साधु संतों के साथ अभद्र व्यवहार करने व पानी लेने से मना करने की  घटना के बाद साधु समाज में आक्रेाश पैदा हो गया। आक्रेाशित साधु संत ठाकुर जी को बिना स्नान करवाए ही शाकंभरी की ओर बढ गए और रात को यात्रा को रोके जाने की चेतावनी दी। घटना की सूचना पर देर रात करीब एक बजे परिक्रमा में शामिल नवलगढ प्रधान गजाधर ढाका किरोड़ी से शाकंभरी पहुंचे और साधु संतों से पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली। ढाका ने साधु संतों के साथ पुलिसकर्मियों की ओर से किए गए अभद्र व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई किए जाने की मांग की है। उन्होने घटना को हिन्दू आस्था के साथ खिलवाड़ बताया और कहा कि पुलिसकर्मियों ने ऐसी घटना कर लाखों लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाई है। जिसके कतई बदाशर््त नही किया जाएगा।इस दौरान ढाका ने रात को ही  जिला  कलक्टर व एसपी से दूरभाष पर वार्ता कर घटना से अवगत करवाया और यात्रा में ठाकुर जी की पालकी के साथ जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त करने की मांग की। अधिकारियों के आश्वासन पर ढाका ने शुक्रवार सुबह साधु संतों के साथ यात्रा फिर से शुरू करवाई। गौरतलब है कि  इससे पूर्व भी प्रधान ढाका ने जिला कलक्टर को यात्रा की व्यवस्थाओं में सुधार करने समेत अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा था।