सरपंच पति की दादागिरी,खबर लगाने पर पत्रकार को फोन पर दी धमकी
दलित पत्रकार ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए एसपी से लगाई गुहार,सीआई साहब ने रिर्पोट के बाद नही किया था मामला दर्ज
एसपी के आदेश पर रघुनाथपुरा सरपंच पति के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज
उदयपुरवाटी। ग्राम पंचायत रघुनाथपुरा के सरपंच के पति का एक ऑडियो वायरल हुआ है । जानकारी के अनुसार इन्द्रपुरा ग्राम पंचायत को लेकर
शेखावाटी अब तक में खबर चलाई गई थी। जिसके बाद में 26 अगस्त को देर रात
करीब 11बजे रघुनाथपुरा सरंपच पति रा ने खबर चलाने वाले पत्रकार के
साथ में सभी पत्रकारों को लपेटे में लेते हुए कई आरोपों के साथ में पीड़ीत
दलित पत्रकार व उनके परिवार के सदस्यों के बारें में गन्दी गालीयां निकाली।
गालियों का हम यहा जिक्र नही कर सकते है। सीआई राजेश वर्मा ने बताया कि
रघुनाथपुरा सरपंच पति संजय नेहरा के खिलाफ वार्ड 12 निवासी विकास कनवा ने
रिपोर्ट दी है कि ग्राम पंचायत इन्द्रपुरा को लेकर अपने चैनल शेखावाटी अब
तक में खबर चलाई थी जिसकों लेकर देर रात 11 बजे रघुनाथुपरा सरपंच पति पर अश्लील गालियां निकालने का आरोप लगाया है। उक्त मामले की जांच
नवलगढ़ वृताधिकारी प्रभातीलाल मीणा कर रहे है। उक्त पुरे मामले को लेकर सभी
सोशियल गुप्र में एक ऑडियों भी वायरल हो रहा है। वायरल करने वाले पीड़ीत
विकास कनवा ने महिलाओं से प्रार्थना की है वो ऑडियों नही सुने।
