Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

विजेन्द्र सिंह इंद्रपुरा ने किया आयुर्वेदिक औषधालय का शिलान्यास

खबर - विकास कनवा 
उदयपुरवाटी- कस्बे के निकटवर्ती गांव इंद्रपुरा ग्राम पंचायत में पिछले 4 साल से निजी भवन में चल रहे आयुर्वेदिक औषधालय के लिए कांग्रेस पीसीसी महासचिव विजेंद्र सिंह इंद्रपुरा ने दादी दादा के नाम पर किशन कंवर डिप्टी जैतसिंह मेमोरियल के नाम से तीन मकानों का भवन बनाकर राज्य सरकार को सोपेंगे कांग्रेस पीसीसी महासचिव विजेन्द्रसिंह इंद्रपुरा ने इसकी सूचना आयुर्वेदिक औषधालय जिलाअधिकारी महावीर प्रसाद को  दी तो बदले में धन्यवाद व्यक्त किया  महिलाओं ने मंगल गीत गाए मिठाइयां बांटी इस अवसर पर बेरीसाल सिंह ,कान सिंह ,भंवर सिंह ,सांवरमल ,हरी सिंह दीपेंद्र सिंह, राजु स्वामी ,पूर्णमल मेघवाल, दूड़ाराम मेघवाल आदि मौजूद रहे।