Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सुमेर मीणा बने उदयपुरवाटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष

शेखावाटी - शेखावाटी क्षेत्र के उदयपुरवाटी उपखंड के प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सभी पत्रकारों की मीटिंग हुई। अध्यक्षता गजानंद जाखड़ धमोरा ने की। डोकानिया टाउन हॉल में हुई मीटिंग में ब्लॉक स्तरीय प्रेस क्लब की कार्यकारिणी बनाने पर चर्चा हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से सुमेर मीणा को अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार मनोज खेदड़ को महामंत्री चुन लिया गया। अध्यक्ष व महामंत्री आगामी सात दिनों में कार्यकारिणी गठित करेंगे। मौजूद सभी पत्रकारों ने अध्यक्ष व महामंत्री की घोषणा होते ही शुभकामनाएं दी। मीटिंग का संचालन वरिष्ठ पत्रकार सुशील दाधीच ने किया। इस मौके पर गंगाधर डिग्रवाल, मनोज टांक, अनिल सैनी, विकास कनवा,मानसिंह लाठर, संजय रेपस्वाल, लक्ष्मण सैनी, विद्याधर खेदड़, शंकरलाल शर्मा, विकास योगी,सुनील खेदड़, अरूण शर्मा, सीताराम सैनी, संजय बारी, गणेश सैनी, विकास कुमावत, मोहनलाल सैनी, जयसिंह नेवरी, सुनील टांक, कैलाश बबेरवाल सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद थे। इसके बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों का कस्बे के मुख्य मार्गों से जुलूस निकाला गया। जुलूस का पांच बत्ती, बस स्टैंड, घूमचक्कर, तीन नंबर चुंगी सहित आधा दर्जन जगहों पर स्वागत किया गया। श्री गैस एजेंसी पर मैनेजर रामप्रताप पुलकित ने पदाधिकारियों सहित सभी पत्रकारों का अभिनंदन किया।