Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

अध्यक्ष सुमेर मीणा व् उपाध्यक्ष बने विकास कनवा

शेखावाटी - क्षेत्र के उदयपुरवाटी कस्बे में इंडियन फेडरेसन ऑफ वर्किगं जर्नलिस्ट संस्थान के झुंझुनू जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद सिंधी की अध्यक्षता में डोकोनिया टाऊन हॉल के सभागार में पत्रकारों की बैठक हुई। बैठक में पत्रकार हितों को लेकर चर्चा की तथा विधानसभा की नई कार्यकारिणी बनाई गई। झुंझुनू जिला अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार सिंधी,महामंत्री रफीक ठेकेदार,उपाध्यक्ष मो.फयाज अली,सचिव अरुण मूड़, कोषाध्यक्ष पीताम्बर शर्मा की मौजूदगी में सर्व सम्मति से उदयपुरवाटी में सुमेर मीणा को विधान सभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिसके बाद में मीणा ने बैठक में अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए उपाध्यक्ष के पद पर  विकास कनवा , बनवारीलाल सैनी , कैलाश बेबरवाल, सचिव शंकरलाल शर्मा, सह-सचिव गणेश सैनी,कोषाध्यक्ष विकास योगी को बनाया गया तथा विधानसभा कार्यकारणी में मनोज टांक,मनोज खेदड़ गुढ़ागौड़जी,अरुण शर्मा पचलंगी, पुरषोत्तम बोहरा मंडावरा, विकास कुमावत चिराना , सुनिल टांक , मानसिंह लाठर , भोलाराम गुर्जर , अनिल सैनी , सज्जन सिंह उर्मिल , सुरेश सैनी , राजकुमार सैनी गुढ़ा गोड़जी, चौथमल शर्मा गुढ़ा गोड़जी,जयसिंह नेवरी,मोहन सैनी चंवरा, गजानंद धमोरा,सौरभ पारीक चिराना,सीताराम सैनी बाघोली आदि को कार्यकारणी में शामिल किया गया ।