रिपोर्ट - अमित तिवारी
द्वारका, गुजरात। गुजरात
के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने शनिवार को देवभूमि द्वारका में धर्म सम्राट
अनन्त श्री विभूषित ज्योतिपीठाधीश्वर एवं द्वारकाशारदापीठाधीश्वर जगद्गुरु
शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज का दर्शनलाभ एवं आशीर्वाद
प्राप्त करने पहुंचे। उन्होंने इस दौरान महाराजश्री का पादुका पूजन किया और
गद्दी दर्शन किया। महाराजश्री ने विजय रूपानी को आशीर्वाद दिया तथा उन्हें
गुजरात की जनता के लिए कार्य करने के प्रोत्साहित किया। इस पर मुख्यमंत्री
ने महाराजश्री को आश्वासन किया कि वे जनहित के कार्यों में किसी प्रकार की
कमी नहीं आने देंगे। ज्ञात रहे कि अनन्त श्री विभूषित परम पूज्य ज्योतिष
एवं द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य जी महाराज का इस वर्ष का
चातुर्मास व्रत अनुष्ठान कल 9 जुलाई से 6 सितम्बर तक द्वारका में होगा। इस
दौरान प्रात: 7 बजे से 9 बजे तक भगवान चन्द्रमौलेश्वर का रुद्राभिषेक,
दोपहर 3 से सायं 5 बजे तक खाध्याय वृहदारण्यकोषनिषद एवं सिद्धान्त बिंदू,
सायं 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक शुभाशीर्वचन पूज्य महाराज श्री एवं अन्य
संत-महंत आदि होंगे। शनिवार को मुख्यमंत्री के द्वारका पधारने पर देश के
विभिन्न हिस्सों से पहुंचे साधु-संतों ने उनका स्वागत किया।
