रिपोर्ट -विकास कनवा
उदयपुरवाटी कस्बे में वार्ड नंबर 11 व 12 की महिलाओं ने सोमवार को जलदाय विभाग के सहायक अभियंता महेंद्र वर्मा का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। वार्ड नंबर 11व 12 की महिलाओं का आरोप है कि पिछले 7 दिन से पानी नहीं आ रहा है जिससे वार्ड नंबर 11 व 12 की महिलाएं परेशान होकर जलदाय विभाग पर दवा बोल दिया महिलाएं काफी देर तक जलदाय विभाग के बाहर विरोध प्रदर्शन किया सहायक अभियंता के समझा इसके बाद भी महिलाएं नहीं मानी महिलाओं ने कहा आज पानी लेकर ही जाएंगे अन्यथा हम यहीं बैठ जाएंगे यह कहकर महिलाएं जलदाय विभाग की सीढीयों में ही बैठ गई और जोर जोर से पानी दो पानी दो का नारा लगाने लग गई
