Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

युवक व युवती ने स्वंय को पिस्टल से मारी गोली ?

रिपोर्ट - विकास कनवा 

राजस्थान - प्रदेश  के प्रतापगढ़ जिले में कुलथाना गांव के बाहर करीब 2 किलोमीटर दूरी पर स्थित देवभ्रमण  के देवरे पर विनोद पुत्र दशरथ  कुमावत उम्र 20 वर्ष निवासी कुलथाना व मनीशा  पुत्र कुशालीराम  रैदास उम्र 17 वर्ष निवासी कुलथाना ने स्वंय के सिर में गोली मार ली जिनको जिला चिकित्सालय में लाये हैं तथा विनोद की मृत्यु हो चुकी हैं।गंभीर घायल मनीशा को उदयपुर रैफर किया हैं।    सूचना पर  शैतानसिंह  पुलिस उप अधीक्षक प्रतापगढ़ एवं प्रभारी थाना हथुनिया जिला चिकित्सालय पहूॅंचे जहां पर दशरथ  पुत्र रामरतन कुमावत उम्र 50 वर्ष निवासी कुलथाना ने बताया कि मैं घरेलु कार्य से दलोट गया था कि आज प्रातः करीब 2.45 ए.एम.पर मेरे गांव के श्री षंकरलाल ने टेलिफोन पर सूचना दी कि आपका लड़का विनोद उर्फ महेश कुमावत उम्र 20 वर्ष जो देवनारायण देवरे पर पूजापाठ करता हैं, उसने तथा गांव की लड़की मनीषा पुत्री कुशालीराम  रैदास उम्र करीब 17 वर्ष दोनों के सिर में गोली लगने से देवनारायण के देवरे पर लहूलुहान हालत में पडे हुए हैं। सूचना पर मैं गांव आया व देवभ्रमण के देवरे पर गया जहां पर सारा गांव इक्कठा था वहां पर मेरा लड़का विनोद उर्फ महेष व मनीषा पड़े हुए थे। उनके पास ही पिस्टल व मोबाईल पड़े हुए थे तथा उनके द्वारा लिखे सुसाइड नोट मिले। गांव के अन्य व्यक्तियों की सहायता से दोनों को जिला चिकित्सालय लाया जहां पर मेरे लड़के विनोद उर्फ महेष को डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया तथा लड़की मनीषा को गंभीर अवस्था में उदयपुर रैफर किया हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक विनोद उर्फ महेश  व मनीशा  के आपस में प्रेमप्रसंग चल रहा था। आज रात्रि में दोनो ने कुलथाना गांव के बाहर कुछ दूरी पर स्थित देवभ्रमण देवरे पर जाकर सुसाईड नोट लिखे एवं सम्भवतया विनोद ने पिस्टल से पहले मनीषा को गोली मारी व उसके उपरांत स्वंय ने भी अपने सिर में गोली मार कर आत्म हत्या की हैं। देवभ्रमण देवरे पर पिस्टल तथा दोनों के लिखे हुए सुसाइड नोट मिले हैं जिसमें दोनों ने स्वैच्छा से आत्महत्या करना अंकित किया हैं। लड़की मनीशा  रैदास को गंभीर अवस्था में उदयपुर रैफर किया हैं। विनोद उर्फ महेष कुमावत ने सुसाईडल नोट में यह भी अंकित किया हैं कि उसने यू ट्यूब पर सुसाईड करने की बात रेकाॅर्ड करके भी डाली हैं। प्रकरण दर्ज करके पुलिस अनुसंधान कर रही हैं।