30 अप्रैल को प्रतिवर्ष झरवाल का बलिदान दिवस मनाने का लिया फैसला
मीणाओं के मसीहा स्वतंत्रता सेनानी लक्ष्मीनारायण को गुढा़ मे दी श्रद्धांजलि
मीणा समाज के गांधी थे झरवाल : सुरेश मीणा
उदयपुरवाटी । कस्बे के टोड़ी रोड़ स्थित मीणा छात्रावास मे सोमवार को मीणा समाज के जिलाध्यक्ष एवं जनजाति समुदाय के स्टेट लीडर सुरेश मीणा किशोरपुरा के नेतृत्व मे एक श्रद्धांजलि सभा रखी गई। आदिवासी मीणा समाज के मसीहा स्वतंत्रता सेनानी लक्ष्मीनारायण जी झरवाल के निधन पर रखी गई इस सभा में सैकड़ों लोगों ने सेनानी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पितकर जय घोष लगाए। झरवाल की शहादत को अमर करने के लिए बलिदान दिवस मनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सुरेश मीणा किशोरपुरा ने बताया कि 1945 मे लक्ष्मीनारायण झरवाल को उदयपुरवाटी,गुढा़ गौड़जी,चंवरा मे जागीरदारों के अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने पर सरकार द्वारा बन्दी बनाया गया। उन्हें इस दौरान गुढा़ मे महीनों तक काठ की सजा दी गई। उन्होंने बताया कि झरवाल ने मीणाओं पर से जयराम पेशा कानून को सन् 1952 मे खत्म करवाया इसी तरह सन् 1956 मीणा समाज को आदिवासीयों की सूची मे शामिल करवाया। किशोरपुरा ने कहा कि सामाजिक दृष्टि से लोगों का स्वाभिमान जगाने के लिए झरवाल साहब ने प्रदेश के हर कोने मे अलख जगाई थी। उनका कहना था कि महात्मा गांधी के बाद पहली बार मीणा समाज मे अगर इंसानियत का सच्चा पूजारी माना जाता है तो वह है लक्ष्मीनारायण जी झरवाल। उन्होंने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई मे हिस्सा लेने वाले इस मीणा समाज के मसीहा गांधी को समाज कभी नही भूला पायेगा।
किशोरपुरा ने कहा कि अहिंसा और भाईचारे के अग्रदूत झरवाल को कई बार देश के प्रमुख लोगों द्वारा अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि वास्तव मे वो मीणा समाज की भलाई करते-करते समाज के महानायक बन चुके थे। किशोरपुरा ने कहा कि अदम्य साहस के प्रवर्तक पुरोधा इतिहास पुरूष का आदिवासी समाज हमेशा ऋणी रहेगा। झरवाल की जिंदगी और संघर्ष की दास्तां हमेशा युवाओं को प्रेरित करती रहेगी।
उनके निधन पर शोक प्रकट करने श्रद्धांजलि सभा मे तहसील अध्यक्ष हजारीलाल मीणा , रतनलाल,बचनाराम नांगल, एडवोकेट अशोक मीणा,बलबीर लालगढ़,मीणा समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष बनवारीलाल उदयपुरवाटी,खेतड़ी मीणा तहसील अध्यक्ष रिटायर डीएसपी निहाल सिंह मीणा , खंढेला(सीकर) अध्यक्ष प्यारेलाल मीणा , बुहाना तहसील अध्यक्ष विनोद मीणा सिंघाना, मीणा समाज के जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल मीणा ,सीताराम नांगल, रोहिताश मीणा लालगढ़, पूर्व तहसील अध्यक्ष मदन लाल नांगल , भंवर लाल भोड़की, रोहिताश मीणा , एक्स केपटन फतेसिंह मीणा ,दाताराम मीणा , प्रकाश मीणा सहित काफी संख्या मे लोग उपस्थित थे।
