Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सरकारी योजनाओं का लाभ आम आदमी को मिले . डॉ गुप्ता

रिपोर्ट - विकास कनवा 
शेखावाटी -सीकर जिले की  पंचायत समिति पिपराली के ग्राम पंचायत चन्दपुरा के अटल सेवा केंद्र में रात्री चौपाल जिला कलेक्टर  गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। अवसर पर उन्होंने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपके द्वारा जितनी भी शिकायत प्राप्त हुई है उन्हें कार्यरूप में प्रेरिणत कर प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने ग्राम पंचायत सरपंच के मांगनुसार एक ट्यूबवैल की राशि स्वीकृत की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि सरकारी योजनाओं का लाभ आम आदमी को मिले। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि चन्दपुरा ग्राम पंचायत को खुले में शौच से मुक्त हो चुकी है। सभी परिवार के सदस्य शौचालय का प्रयोग करें। राज्य सरकार ने प्लास्टिक के उपयोग पर पाबंदी लगा रखी है अपनी मानसिकता को बदलाव ला कर प्लास्टिक का उपयोग कदापी नहीं करेंए कपड़े व जूट से बने थैलों का उपयोग करें ताकि अपने दुधारू पशुओं को बिमारियों से बचाया जा सके। उन्होंने ग्राम वासियों को कहा कि हर गांव में बेटी जन्म होने पर 5 पौधे बेटी के नाम का जरूर लगा कर उसके बड़े होने तक परवरिश भी करें।
यूआईटी के सचिव एवं कार्यवाहक अतिण् जिला कलेक्टर रामनिवास ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर राजस्व शिविर आयोजित किये जाऎंगे। जिनमें पट्टा वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आपका गांव नगर सुधार न्यास के अन्तर्गत आता है विकास के लिए प्रस्ताव बनाकर ला सकते है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी केण्एलण् बाड़ेतिया ने कहा कि नरेगा के तहत ग्रामीणवासियों को श्रम रोजगारए व्यक्तिगत लाभ योजना से लाभान्वित किया जा रहा है।
रात्री चौपाल में 16 शिकायतें पानीए बिजलीए राजस्वए ग्रामीण विकासए सहकारिताए पुलिस आदि विभागों के आवेदन प्राप्त हुए जिनको मौके पर ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को समाधान के लिए दिये गए। बाल विवाह निषेध गीत सुनाया गया।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने विभाग की संचालित राज्य सरकार द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। रात्री चौपाल में जिला स्तरीय पशुपालनए बिजलीए कृषिए पानीए स्वास्थ्यए रसदए पीडब्ल्यूडीए पुलिसए उपखण्ड अधिकारीए पुलिस उप अधीक्षकए जिला साक्षरता अधिकारी राकेश लाटाए विकास अधिकारीए तहसीलदारए राजस्व  आदि विभागों के अधिकारीगण सहित सरपंच ओमप्रकाश ग्राम सेवकए वार्डपंच एवं गांव के गणमान्य नागरिकए महिलाएं उपस्थित थे।