रिपोर्ट - विकास कनवा
शेखावाटी : सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष (राज्य मंत्री) प्रेम सिंह बाजौर के झुंझुनू जिले में शहीद सम्मान यात्रा कार्यक्रम एक बार फिर अपरिहार्य कारणों से स्थगित हुआ हैं। चिड़ावा के जिला सैनिक कल्याण अधिकारी एम.ए. राठौड़ ने बताया कि राज्य मंत्री दिल्ली में अन्य कार्यक्रमों में व्यस्त होने की वजह से झुंझुंनू नहीं आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब नये सिरे से शहीद सम्मान यात्रा का कार्यक्रम तय किया जाएगा।
