Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

मानव सेवा और इंसानियत को अपना धर्म मानते हुए सकारात्मकता की और अग्रसर है हेमंत जोशी

विकास कनवा 
हेमंत जोशी शेखावाटी के नवलगढ़ कस्बे के रहने वाले है काफी मिलनसार और बहुमुखी प्रतिभा के धनी है। इनके पिता सीताराम जोशी बैंक की नौकरी से रिटायर हो चुके है और भगवान की भक्ति व् जनसेवा में अपना वक्त बिता रहे है।  हेमत जोशी पेशे से व्यवसायी है लेकिन समाज सेवा के लिए हर वक्त तैयार रहते है।
अगर समाज के लिए कुछ करने का मन हो तो बस एक कदम उठाने के देर है।   उनमे एक है हेमंत जोशी 

नवलगढ़ के हेमंत जोशी ने
आज से करीब तीन वर्ष पहले गुरु सेवा संघ के नाम से एक  संगठन बना कर समाज  सेवा की और कदम बढ़ाया सामाजिक कुरीतियो को मिटाने और युवा समाज को सकारात्मक विचारधारा से जोड़ने की एक कोशिश  के  तहत सबसे पहले  बेजुबान पंछीयो के लिये तपती गर्मी मे पानी के 101 परिडें यथावत सार संभाल के साथ लगाए। दिन रात अपने साथियो के साथ मेहनत करके अन्य लोगो को प्रेरित करते हुए  कदम आगे बढ़ते चले। इन कार्यो में   पुर्व एस डी एम सुनीता चोधरी ने भी खूब सहयोग दिया !
बेटी बचाओ बेटी पढाओ के सकारात्मक प्रयास के लिये इन्होने मुख्य बाजार से जन जन तक सन्देश  पहुचा कर सबको जाग्रत करनेके लिये महिला चिकित्सक डा. मीनाक्षी  व पुर्व डी एस पी सैनी के सानिध्य से पंपलेट वितरण व लोगो को शर्बत पिलाते हुये जन चेतना की शुरूवात की।
भुकम्प पीडी़तो की सेवा के लिये भी "गुरू सेवा संघ" की तरफ से महत्वपूर्ण सहयोग स्थानीय स्तर पर रहा

नशामुक्त बने युवा समाज से तम्बाकु ओर अन्य नशीली वस्तुओ के सेवन से दूर रहने के लिये झुन्झुनू जिले मे टीम बनाकर जगह जगह युवाओ को जाग्रत किया और सबके समच्छ शपथ दिलायी

पढाई साक्षरता से ही संस्कार आते है ये बात साथ मे लेकर युवाओ को जन जाग्रति से जोडा़ 

निशक्तजनो ओर जरूरतमंद मरीजो की सेवा उद्दैश्य को लेकर अस्पतालो मे और विमंदित बच्चो की सेवा उद्दैश्य को लेकर स्कुल मे सेवाये देकर युवा समाज को एक नई दिशा दी

गौ माता की सेवा उद्दैश्य को लेकर संकल्पित  युवा टीम तैयार करवा कर युवाओ को इस और विचारधारा से जोडा़

रक्तदान महादान के विचार को लेकर स्वयं भी रक्तदान नियमित रूप से करते रहते है व अपने साथीयो को भी समग्र रूप से अभिप्रेरित करते रहते है

महिला सशक्तिकरण के लिये स्थानिय स्तर पर महिलाओ को समाज मे कदम से कदम मिलाकर साथ चलाने के लिये जिले की जागरूक महिलाओ की हर संभव मदद मे हमेशा तैयार रहते हुये मात्रशक्ति की भी सेवा भावना रखते है
वर्तमान मे भी युवाओ को नशामुक्ति,सामाजिक कुरूतियो और समाज मे व्याप्त अन्य बुराइयो को दूर करने के लिये जोशी लगातार प्रयासरत है

जोशी ने अपने साथियों के साथ सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान कई अभियान भी चलाये है

जोशी का बस एक ही कहना है की इन्सानियत से बढकर कोई धर्म नही है और सेवा से बढ़कर कोई पुण्य नही है  . .