विकास कनवा
शेखावाटी - क्षेत्र के नवलगढ़ कस्बे में कल रात एक 19 वर्ष के किशोर ने कुवें में छलांग लगा दी। उसको बचाने का लिए दो मित्रों ने अपनी सूझबूझ और बेहतर तालमेल के चलते इस किशोर की जान बचाली, और किशोर को सीकर रेफर कर दिया गया। ऐसा नहीं है की केवल ये दोनों मित्र ही थे बल्कि पुलिस के जवान , फायर वेन ,और साथ देने वाले युवा ,सभी की मेहनत इस किशोर को बचाने के काम आयी। लेकिन सूझबूझ और बेहतर तालमेल की एक मिसाल है एडवोकेट सम्पत सिंह शेखावत , शिक्षाविद अनिल शर्मा। धन्यवाद तो उस हिम्मती व्यक्ति का भी जिसने इस युवक को गहरे कुवे से निकाला साथ ही शुक्रिया हर उस व्यक्ति का जिसने इसमें साथ दिया इसे कहते है इंसानियत। एडवोकेट सम्पत सिंह शेखावत , शिक्षाविद अनिल शर्मा काफी समय से मित्र है चाहे वार्ड का विकास हो या शराब के ठेके को हटाने के मामले में दोनों मित्रों ने सक्रीय भूमिका निभाई है।आज सोशल मिडिया पर इन दोनों दोस्तों के चर्चे हो रहे है। तीन घंटे के दरम्यान सभी लोगोने अपने अपने तरह से प्रयास किये। उन सभी का साधुवाद

