Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

कानून व्यवस्था में सुधार में प्रयत्न के लिये विपक्ष को भी सहभागी बनना पड़ेगा -गुलाब चंद कटारिया

दुष्कर्म की घटनाएं दुखद - गुलाब चंद कटारिया
जयपुर । गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया ने दुष्कर्म की घटना को दुखद बताते हुए कहा कि ऎसी घटनाओं को रोकने के लिये तथा कानून व्यवस्था में सुधार में प्रयत्न के लिये विपक्ष को भी सहभागी बनना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि देश में राजस्थान ही ऎसा राज्य है, जहां अपराधों के प्रतिशत में निरंतर कमी आई है। कटारिया सोमवार को विधान सभा के शून्य काल में इस संंबंध में उठाये गये मामले का जवाब देते हुए बताया कि प्रदेश में अपराधों का आकलन करने के लिये आंकडों का अध्ययन करने के बाद ही कहा जा सकता है कि किस सरकार के कार्यकाल में अपराध बढ़े हैं। गृहमंत्री ने विधायक द्वारा उठाये गये गौवंश की तस्करी के मामले का जवाब देते हुए बताया कि कानून के सामने सभी समान हैं। कानून के खिलाफ काम करने वालों के लिये कोई माफीनामा नहीं है। उन्होंने बताया कि गौवंश की तस्करी की सूचना मिलने पर बहरोड़ हाईवे पर बेरिकेट्स लगाकर वाहनों की जांच की जा रही थी, तभी एक वाहन में गौवंशों को ले जाते हुए रोका गया तथा 21 गौवंशो को गौशाला में भेजा गया। गौ तस्करी करने वाले लोगों को भारतीय दण्ड संहिता की धारा 308 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।