Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

उदयपुरवाटी की जनता नहीं चाहती शराब !

नोहरा ग्राम का फाइल फोटो 
विकास कनवा
शेखावाटी   - शेखावाटी शराब यानि नशा, इस नशे को दूर करने के लिए इस बार उदयपुरवाटी की जनता ने एक सौगंध खाली है की उदयपुरवाटी को शराब मुक्त बनाना है।  करीब एक पखवाड़े से आंदोलन की राह पर है उदयपुरवाटी की जनता। जनता में केवल पुरुष ही नहीं बल्कि मातृशक्ति जयादा भाग ले रही है। क्योकि शराब से सबसे जयादा परेशां मातृशक्ति ही होती है।  चाहे पिता , पति या पुत्र जो भी घर पर शराब पीकर आता है उसका खामियाजा मातृशक्ति को ही भुगतना पड़ता है।  शराब व्यक्ति को नाकारा कर देती है।  कोई काम धाम नहीं कर पाते और शराब की लत के चलते जो घटनाये होती है वो आप लोगो से छुपी हुई नहीं। और महिलाये अपने घर में शुकुन से रहना चाहती है। एडवोकेट रामनिवास सैनी कहते है की उदयपुरवाटी की जनता अब शराब से निजात पाना चाहती है इसने कई घर बर्बाद कर दिए है। युवा नेता व् पार्षद अजय तसीड़ भी इस कार्य में लगातार सक्रीय है और उन्होंने इस मामले को नगरपालिका की बैठक में भी उठाने का निर्णय किया है तसीड़ का कहना की इस मुहीम  साथ जनता तो है ही लेकिन कई जनप्रतिनिधि भी साथ में है। और जब जनता जगती है तो बड़े बड़े राजपाट बदल जाते है। नोहरा ग्राम में जब लोगो ने ठेके को लेकर आंदोलन किया था तब प्रशासन को झुकना पड़ा। 

जब तसीड़ और एडवोकेट रामनिवास सैनी से पूछा गया की आप पर कई तरह के आरोप लग रहे है सोशल मिडिया पर तो उन्होंने कहा की सबके अपने अपने विचार है। लेकिन हम जनता क भलाई के लिए काम करेंगे।