Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

भाजपा कार्यकर्ताओं के पूरे परिवार को बधाई देता हूं जो पूरे भारत में काम कर रहे हैं - मोदी

दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी  के 37वें स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं के संघर्ष को आज याद किया और कहा कि पार्टी देश खासकर गरीब एवं वंचित लोगों की उत्साह के साथ सेवा करती रहेगी। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा के स्थापना दिवस पर मैं भाजपा कार्यकर्ताओं के पूरे परिवार को बधाई देता हूं जो पूरे भारत में काम कर रहे हैं।’’ मोदी ने भाजपा मुख्यालय में  दीन दयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें ‘‘हमारी प्रेरणा’’ बताया। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि यह गौरव की बात है कि भारत और समाज के सभी वर्गों के लोगों ने भाजपा पर भरोसा जताया है। मोदी ने सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।