खबर - विकास कनवा
उदयपुरवाटी / शेखावाटी - करीब 10 दिन से नोहरा में चल रहे
शराब के ठेके के विरोध का आज पटाक्षेप हो गया। और ठेका हटाने का निर्णय लिया गया . आज नवलगढ़ विधायक डॉ राजकुमार शर्मा नोहरा आये और प्रशासन और ग्रामीणों से बात की और कहा की जनता अगर शराब का ठेका नहीं चाहती है तो प्रशासन को जनता का सम्मान करना चाहिए। डॉ शर्मा ने कहा की मुझे जिला कलक्टर ने आश्वासन दिया है।
मामला क्या है
जीटी
कॉलेज के पास ग्राम नोहरा में जाने वाले रास्ते में प्रस्तावित ठेके को
लेकर रविवार को झगड़ा भी हुआ । प्रशासन अगर चाहता तो झगड़ा नहीं होता और बेकसुर लोगों के मुकदमें
नहीं लगते। नोहरा ग्राम के रास्ते पर प्रस्तावित शराब ठेके के विरोध में
पार्षद अजय तसीड़ के नेतृत्व में ग्रामीण करीब 10 दिन से आंदोलन कर रहे है। प्रस्तावित
ठेके का आवंटन रद्द करने की मांग को लेकर ग्रामीण एकत्रित होकर एसडीएम
भावना शर्मा को ज्ञापन देकर अवगत करवा चुके थे। साथ ही ज्ञापन के माध्यम से
अवगत करवाया गया था कि अगर जबरन शराब का ठेका लगाने का प्रयास किया गया तो
मौके पर शांतिभंग हो सकती है। इस संबंध में ग्रामीणों ने सीआई राजेश वर्मा
को भी ज्ञापन देकर अवगत करवाया था कि शराब ठेकेदार जबरन शराब की दुकान
खोलने के लिए उतारू हो रहे है। ठेके जबरन शराब ठेका लगाने के उतारू हो रहे
है। जिसके चलते मौके पर कभी लड़ाई झगड़ा हो सकता है। जिस पर पुलिस द्वारा
ही उल्टे ग्रामीणों को मौके पर किसी प्रकार लड़ाई झगड़ा करने पर कार्रवाई
करने की धमकी दी गई थी। जिसके बाद लोगों ने जिला कलक्टर को भी ज्ञापन भेजकर
अवगत करवाया था। इस दौरान भाजपा नेता एडवोकेट रामनिवास सैनी ने भी सीआई
राजेश वर्मा को अवगत करवाया था कि शराब ठेकेदार जबरन शराब ठेका स्थापित
करने के लिए उतारू हो रहे है और मौके पर सैकड़ों लोग विरोध में बैठे हुए
है। अगर शराब ठेकेदार जबरन ठेका स्थापित करने गए तो मौके पर अशांति की
स्थिती पैदा हो सकती है। लेकिन पुलिस प्रशासन ने इस ओर कोई ध्यान नहीं
दिया। लेकिन आज जिस तरह से बैठक हुई एक सुखद वातावरण में जिसमे शराब के ठेके को वहां से हटाने का निर्णय लिया गया
