विकास कनवा
श्याम दरबार के तत्वाधान में रवाना हुआ पद यात्रियों का जत्था
नाचते गाते हुए भक्त खाटू धाम के लिए रवाना हुऐ
नवलगढ़ - पिता अगर कही व्यस्त हो और अनुपस्थिति में अगर पुत्र अपना कर्तव्य निभाए तो कहना ही क्या। समाजसेवी गिरधारी इन्दोरिया अपने महाराष्ट्र व् गुजरात के दौरे पर है , श्री श्याम मित्र मंडल की 55 वी निशान पद यात्रा आज सुबह 10 बजे घेरका मंदिर नया बाजार से प्रारम्भ हुई तो गिरधारी इन्दोरिया की अनुपस्थिति में उनके पुत्र यशवंत इन्दोरिया के नेतृत्व में डूंडलोद जनसेवा समिति के अजय इन्दोरिया , ललित ख्वास अक्षय परासर , उमाशंकर जतिन , अमित योगी सहित कार्यकर्ताओं ने सभी श्याम भक्तों का स्वागत किया गया यात्रा में सीताराम बिरोलिया ,कैलाश शाह ,अनिल मुरारका देवीदत्त मुरारका श्रीराम मोदी सांवरमल बील विशाल पंडित वह अन्य सैकड़ों श्याम भक्त रवाना हुऐ
