Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

रॉयल्टी ठेकेदार के कर्मचारियों को गिरफ्तार करने की मांग

विकास कनवा 
पुलिस नहीं कर रही है मारपीट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार
रॉयल्टी ठेकेदार क्षितिज चौधरी उर्फ माणु के गुर्गो ने की थी मारपीट
मारपीट मे युवक का हाथ व पैर हुआ फैक्चर
7 दिन पूर्व मे की थी रॉयल्टी ठेकेदार के कर्मचारियों ने युवक के साथ मारपीट
झुंझुनू जिले के उदयपुरवाटी तहसील का मामला
उदयपुरवाटी -कस्बे के निकटवर्ती मंडावरा ग्राम पंचायत के ताल बस स्टैंड पर  रॉयल्टी ठेकेदारों के कर्मचारियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर मीटिंग का आयोजन किया गया हरीश राम सुरेश स्वामी ने बताया कि गत दिनों रॉयल्टी ठेकेदारों के लोगों लोगो से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है रॉयल्टी ठेकेदार क्षितिज चौधरी उर्फ माणु के गुर्गो ने  बेरहमी से मारपीट की थी जिसको लेकर मीणा समाज एम स्वामी समाज के लोगों में भारी आक्रोश है बैठक में मीणा समाज के प्रदेश संयोजक व समाज मीणा के जिलाध्यक्ष सुरेश मीणा किशोरपुरा ने बताया कि हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद भी अवैध खनन अवैध चल रहा है खनन करवाने वाले रॉयल्टी ठेकेदार ट्रैक्टर चालक ट्रक चालको से 12 सो रुपए से लेकर ₹5000 तक की अवैध वसूली करते हैं साथ ही सुरेश मीणा ने कहा है कि रॉयल्टी ठेकेदार के कर्मचारियों ने मारपीट करने वाले कर्मचारियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए अन्यथा उदयपुरवाटी sdm कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने की दी चेतावनी