विकास कनवा
गाजे-बाजे के साथ जलवा पूजन हुआ
ग्राम पंचायत गुहाला में कन्या के जन्म पर कुआं पूजन किया गया
शेखावाटी -सीकर जिले के नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र में छोटे से गांव गुहाला ग्राम पंचायत में कन्या के जन्म पर कुआं पूजन किया गया।गाजे-बाजे के साथ जलवा पूजन हुआ,जिसमें नवजात कन्या के परिजनों के साथ-साथ रिश्तेदार व पूरे ग्राम पंचायत के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। गुहाला ग्राम पंचायत में गजेंद्र कनवाड़ियां की कन्या के रूप में यह पहली संतान है। कन्या की माता सरोज देवी गृहणी हैं। कन्या के दादा रामवतार कनवाड़ियां ने बताया कि उन्हें बेहद खुशी है कि कन्या के रूप में उनके यहां लक्ष्मी आई है। उन्होंने कहा कि आज समाज में लड़कियों की कमी होती जा रही है। लड़कियों के प्रति सोच बदलकर व कन्या भू्रण हत्या पर अंकुश लगाकर ही हम इस समस्या का समाधान कर सकते हैं। समाज को कन्याओं को प्रोत्साहन देने की जरूरत है।
आजकल लडकियां भी लडकों की तरह अपने माता-पिता का नाम रोशन करती हैं। बेटी के जन्मदिन पर उत्साह आयोजित कर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया इसी के साथ आतिशबाजी में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रमेश खंडेलवाल ,कांग्रेस प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक अब्दुल रशीद ,छाजू कनवाड़ियां,नरसिंहपुरी सरपंच गोपाल सैनी ,प्रधान जितेंद्र कनवाड़ियां,रवि कनवा, समाजसेवी तेजपाल सैनी ,ग्राम युवा विकास मंच सचिव मौ.ईसाक कांवट, आदि ने बेटी के जन्म उत्सव पर अनूठी पहल की सराहना करते हुए खुशी मनाई

