Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

क्या मोइनुदीन खान आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस से टिकट की करेंगे मांग

विकास कनवा
शेखावाटी - नवलगढ़ कस्बे के मोइनुदीन खान साल 1977 से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए है।  संगठन के कई पदों पर रह चुके है अभी करीब दो तीन दिन पहले मोइनुदीन खान को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल में प्रदेश संगठक नियुक्त किया जो अपने आप में एक महत्वपूर्ण पद है।  सेवादल कांग्रेस पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। कांग्रेस  सेवादल का उदेश्य भारतीय जनता मे स्‍वयंसेवा संगठित कार्य और आत्म – निर्भर भावनाएँ पेदा करना और उनका विकास भारतीय राष्ट्रीय  कॉंग्रेस की विचारधारा के अनुरूप  करना जिसका लक्ष्य विकासशील आदर्श नागरिकता हो।  और मोइनुदीन खान शुरू से ही इस विचारधारा के साथ जुड़े हुए है। खान ने अपनी शुरुआत राष्ट्रीय छात्र संगठन से की थी  उसके बाद युवक कांग्रेस से जुड़े फिर सेवादल में आये और आज अपनी जगह प्रदेश में बनाई , खान नवलगढ़ अल्पसंख्यक समुदाय में कांग्रेस का एक सशक्त चेहरा है।  इनके परिवार के कई सदस्य नगरपालिका में प्रतिनिधित्व कर रहे है। खान नवलगढ़ की कई समितियों से भी जुड़े है जो सामाजिक सरोकारों को अंजाम देती है। खान वाणिज्य विषय से स्नातक है।