Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

हम हर युवा को अपने साथ जोड़ने के लिए तत्पर है सभी का युवा मोर्चा में अभिनन्दन -गौतम खंडेलवाल

विकास कनवा 
शेखावाटी  - रविवार को  शेखावाटी के नवलगढ़ कस्बे में भारतीय जनता युवा मोर्चा की नवलगढ़  ग्रामीण व शहर मंडल की बैठक  मिठठुका धर्मशाला में  आयोजित हुई  जिसकी अध्यक्षता नवलगढ़ मोर्चा अध्यक्ष गौतम खंडेलवाल ने की व् मुख्य अतिथि  विस्तारक  प्रभारी मनोज बाटड़ थे व्  विशिष्ठ अतिथि नवलगढ़ प्रभारी एवम जिला महामंत्री यादवेंद्र राठौड़ , जिला मंत्री सुनील सामरा व् ललित पंवार थे। मुख्यअतिथि मनोज बाटड़ ने अपने संबोधन में कहा की माननीय प्रदेश अध्यक्ष के आदेशनुसार बूथ पर यूथ जोड़ने है तथा आनेवाले चुनाव इन्ही युवाओं के कंधो पर भाजपा लड़ेगी।  अपने अध्यक्षीय संबोधन में गौतम खंडेलवाल ने कहा की नवलगढ़ का युवा सभी दलों को देख चूका है अब इनका धेय्य एक ही है केवल भाजपा और हम हर युवा को अपने साथ जोड़ने के लिए तत्पर है।  हम सबके पास जा रहे है और और जीने पास नहीं पहुंचे वो हमसे मिले उन  सभी का युवा मोर्चा में अभिनन्दन है। . जिला मंत्री सुनील सामरा ने पार्टी की रीती व् नीति पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में महामंत्री असलम खोखर , संतोष सोनी , विनय पोदार ,शशिकांत कौशिक रवि रोलन , गणेश वर्मा ,श्रीराम शर्मा , जीतेन्द्र सिंह तंवर ,साजन सिंह , ओमप्रकाश , मोहम्मद तोफीक ,दिलीप कुमावत ,देवी सिंह , दीपक सेन , बाबूलाल शर्मा ,कुलदीप , अंकित ,सुरेश , प्रेम , आदिल , अमजद , गोलू ,आदि कार्यकर्त्ता मौजूद थे।