Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

वीके शशिकला ने विधायकों की परेड कराने के लिए गवर्नर सी विद्यासागर राव से मांगा समय

तमिलनाडु - तमिलनाडु में राजनीतिक गतिरोध के बीच राज्यपाल को सरकार बनाने का दावा पेश करने के दो दिन बाद अन्नाद्रमुक महासचिव वीके शशिकला ने शनिवार को  उनका समर्थन करने वाले विधायकों की राज्यपाल के सामने परेड कराने के लिए सी विद्यासागर राव से समय मांगा है। शशिकला ने कहा कि उनका मानना है कि राज्यपाल संविधान की प्रभुसत्ता, लोकतंत्र और तमिलनाडु के हित को बचाने के लिए तुरंत कार्रवाई करेंगे। राज्यपाल को लिखे पत्र में शशिकला ने कहा कि वह नौ फरवरी को उनसे अपने वरिष्ठ मंत्रियों से मिलीं थीं और उन्होंने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा ताकि वह उन्हें उनको अपना नेता चुनने वाले पार्टी विधायकों का एक पत्र सौंप सकें।