विकास कनवा
उदयपुरवाटी- अजय तसीड़ विधानसभा क्षेत्र में युवाओं की एक ऐसे आवाज़ के रूप में उभर रहे है। जिनके लिए ये कहा जा सकता है की कोई और भी है जो उदयपुरवाटी में युवाओं की बात उठा रहा है । हर उस मुद्दे पर आवाज़ उठाना जो समाज की भलाई के लिए होता है। जिस तरह से तसीड़ की लोकप्रियता बढ़ रही है उससे लगता है की उनके समर्थक उन्हें विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाने के लिए खड़ा न करदे और जिस तरह लोकप्रियता बढ़ रही है तो ये संभव हो सकता है। ऊंट किस करवट बैठता है ये तो वक्त बताएगा। सूत्रों के अनुसार तसीड़ आप पार्टी से भी अपनी किस्मत आजमा सकते है और बीजेपी में भी उच्च पदों पर आशिन नेताओं से तसीड़ के संपर्क है। सबसे बढ़ी बात ये है की तसीड़ हर समाज के लोगो में लोकप्रिय है।
