विकास कनवा
नवलगढ़ -शहर
में स्थीत राजकीय मानसिंहका सी.सै.स्कूल का वार्षिकोउत्सव बड़े धूमधाम से
मनाया गया । विशिष्ठ अतिथि के रूप में समाजसेवी गिरधारीलाल इन्दौरिया ,
भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष योगेन्द्र मिश्रा , ब्लाक शिक्षा अधिकारी बंसीधर
बाजिया, अति. ब्लाक शिक्षा अधिकारी उम्मेद सिंह महला , भाजयुमो अध्यक्ष
गौत्तम खड़ेलवाल रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह ने
की अतिथियों का बाबूलाल सैनी ने माला पहनाकर स्वागत किया । स्कूली छात्र -
छात्राओ ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रतुतियाँ दी । कक्षा 11 के छात्र
छात्राओ ने 12 वीं कक्षा के विद्यार्थी को विदाई दी जिसमे सभी ने तिलक
लगाकर सभी ने शुभकामनाओ के साथ उन्हें उपहार भेंट किये । विशिष्ठ अतिथि के
रूप में बोलते हुए समाजसेवी गिरधारी इन्दोरिया ने कहा की आप लगन लगा कर
शिक्षा प्राप्त करें और अपने माता पिता और गुरुजनो का नाम रोशन करें। भाजपा
मण्डल अध्यक्ष योगेन्द्र मिश्रा ने कहा मेहनत से कभी दूर नही भागना चाहिए
बल्कि हर मुसीबत का डटकर सामना करना चाहिए । ब्लाक शिक्षा अधिकारी बंसीधर
बाजिया ने कहा ऐसे कार्यक्रमो से नयी ऊर्जा और उत्साह मिलता है ऐसे
कार्यक्रम होते रहने चाहिए । अपने अध्यक्षीय उधबोधन में प्रधानाचार्य
महेंद्र सिंह शत् प्रतिशत परिणाम की बात कही साथ ही समय समय पर भामाशाहो
द्वारा सहयोग करने पर धन्यवाद दिया ।
