Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

गैंगरेप का केस दर्ज होगा गायत्री प्रजापति के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने दिया एफआईआर दर्ज कराने का आदेश

दिल्‍ली/लखनऊ : यूपी के कैबिनेट मंत्री और सपा के उम्मीदवार गायत्री प्रजापति के खिलाफ अब गैंगरेप का केस दर्ज होगा। उत्‍तर प्रदेश में जारी विधानसभा चुनावों के दौर के बीच सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद समाजवादी पार्टी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल, गायत्री प्रजापति पर एक महिला के साथ लंबे समय तक यौन शोषण करने का आरोप है। जानकारी के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट ने गायत्री प्रजापति के खिलाफ गैंगरेप, छेड़छाड़ और महिलाओं के शोषण का एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को निर्देश दिया है कि प्रजापति पर गैंगरेप, छेड़छाड़ का आरोप है और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दो महीने के भीतर स्‍टेटस रिपोर्ट दें।