Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

पुलिस वाले ले गए किसान नागरमल का शव , गजाधर ढाका ने लगाया चोरी का आरोप

विकास कनवा 
गुढ़ागौड़जी- सौन्थली गांव में किसान नागरमल मेघवाल(53) का शव मंगलवार सुबह घर पर कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला है। नागरमल पर बैंक का करीब सात लाख रूपये का ऋण बकाया था। मंगलवार सुबह पुलिस ने शव को गुढ़ा गौड़जी के अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया। इसके बाद किसान के परिजनों व ग्रामीणों ने बकाया ऋण चुकाने के लिए बैंक द्वारा उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। मंगलवार देर शाम को मरुसेना के प्रदेशाध्यक्ष जयन्त मूण्ड और नवलगढ़ प्रधान गजाधर ढाका किसानों के साथ धरने पर बैठ गए। लेकिन बुधवार की रात   नागरमल का शव पुलिस वालों ने झुंझुनू भेज दिया इस पर नवलगढ़ प्रधान गजाधर ढाका ने पुलिस पर शव चोरी का आरोप लगाया।  ढाका ने कहा की बिना अनुमति के पुलिस शव कैसे ले जा सकती है  . मोके पर सेंकडो की संख्या में लोग मौजूद है। मरू प्रदेश के अध्यक्ष जयवीर गोदारा , पूर्व विधायक रणवीर गुढा , अमराराम , पूर्व सरपंच हरी सिंह गोदारा सहित कई नेता भी मौजूद है