विकास कनवा
सीकर - मीरण स्थित श्री नाथजी महाराज आश्रम में 4 फरवरी से श्रीमद भगवत का रसास्वादन कथा मर्मज्ञ वेदमंजरी जी महाराज वृन्दावन व्यास पीठ के मुखारविंद से श्रद्धालुं ले रहे है। आज कथा के पांचवे दिन लीला प्रकरण , गोर्वधन पूजा और छप्पन भोग का प्रसाद लगाया गया। कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालु पिनड्रॉप साइलेन्स कथा में मगन थे। कथा के आयोजक महंत योगी श्री नेमनाथ जी महाराज है जो महँ संत श्री भुरनाथ जी महाराज के पुत्र है। आज समाजसेवी गिरधारी इन्दोरिया भी भागवत कथा सुनने के लिए मीरण आये और उन्होंने कथा सुनी साथ ही संतो ने इन्दोरिया का सम्मान किया। कथा में नवलगढ़ नगरमंडल युवा मोर्चा के अध्यक्ष गौतम खंडेलवाल , बुलाकीदास शर्मा , दीपक सर्राफ सहित कई भक्त साथ थे। ये कथा 10 फरवरी तक चलेगी शाम को भंडारा होगा जिसमे श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।
