Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

उत्तरप्रदेश -उत्तराखंड के लिए आज आ सकती है BJP की लिस्ट

दिल्ली - उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी सोमवार को उम्मीदवारों का ऐलान कर सकती है। रविवार को हुई बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में नामों की मुहर लगाई गई है।  बीजेपी की पहली लिस्ट में करीब 150 उम्मीदवारों का नाम हो सकता है। 
20 तक सभी उम्मीदवारों का ऐलान कर देगी बीजेपी 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजेपी 20 जनवरी तक यूपी और उत्तराखंड के उम्मीदवारों का ऐलान करना चाह रही है।  पार्टी पहले से ही प्रत्याशियों का नाम ऐलान करने में पीछे चल रही है। अभी तक यूपी में सपा और बसपा ने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।  बीजेपी 17 और 19 जनवरी को भी एक-एक लिस्ट जारी करने की तैयारी में है।