दिल्ली - संसद का बजट सत्र इस बार तय वक्त से पहले शुरू होगा। संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीपीए) की बैठक मंगलवार को हुई, इसमें बजट सत्र का पहला चरण 31 जनवरी से शुरू करने पर फैसला किया गया। संसद का बजट सत्र इस बार 31 जनवरी से शुरू होकर 9 फरवरी तक चलेगा। जानकारी के अनुसार, 31 जनवरी को संसद में राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा और इस दिन आर्थिक सर्वे पेश किया जाएगा। पहली बार बजट 01 फरवरी को पेश किया जाएगा।
