दिल्ली - पश्चिम बंगाल की राजनीतिक तपिश गुरुवार को दिल्ली में भी महसूस हुई. पश्चिम बंगाल के बीजेपी नेता दोपहर करीब एक बजे नॉर्थ ब्लॉक पहुंचे और राज्य में कथित टीएमसी कार्यकर्ताओं के हिंसात्मक रवैये की गृहमंत्री राजनाथ सिंह से शिकायत की। पिछले कुछ दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में बीजेपी दफ्तर तथा नेताओं पर हमले की कई शिकायतें देखने को मिली हैं. बीजेपी नेताओं का आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुदीप बंदोपाध्याय की गिरफ्तारी के बाद से टीएमसी कार्यकर्ता बीजेपी नेताओं के के घर, दफ्तरों और कार्यकर्ताओं को निशाना बना रहे हैं. बीजेपी नेताओं ने इस हमलों का हवाला देते हुए केंद्र सरकार से मामले में दखल देने की मांग की.
