मुम्बई - शाहरुख खान की आगामी 25 जनवरी को रिलीज होने वाली फिल्म 'रईस 'का 'लैला 'सॉन्ग एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल सनी लियोनी और शाहरूख खान पर फिल्माए गए इस गाने को अबतक 50 मिलियन यानी 5 करोड़ से ज्यादा हिट्स मिल चुके है यानी इतने लोगों ने यू-ट्यूब पर इस गाने को देखा है। गौरतलब है की जब सनी लियोनी की हॉट अदाओं वाले इस सॉन्ग ने रिलीज के बाद सिर्फ 23 घंटे में ही 87 लाख हिट्स बटोरे थे। रईस फिल्म के अधिकारिक ट्वीटर हैंडल से फिल्म के इस गाने के व्यूज 50 मिलियन होने की जानकारी दी गई है। इस फिल्म का शाहरूख के फैंस को बेसब्री से इंतजार है। शाहरूख के साथ पहली बार किसी फिल्म में माहिरा खान और सनी लियोनी काम कर रही है।
