Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

नवलगढ़ में बाबा रामसापीर के भव्य जागरण में झूमे श्रद्धालु

विकास
कनवा
नवलगढ़ । कस्बे में कल निकली विशाल निशान यात्रा के बाद रात को हुआ विशाल जागरण नवलगढ़ वासियों को रामसापीर के इतना निकट ले गया कि सुबह होने तक लोग जागरण से उठना ही नहीं चाहते थे । जब सन्तो ने तान छेड़ी तो भक्त मगन होकर नाचने और झूमने लगे । विदेशी पर्यटक भी जागरण मे आये । मंदिर में तिल रखने की जगह भी नहीं थी । मस्त कड़ाके की सर्दी में भी लोग आस पास के गांवों से सर्दी के बचाव के लिए अपना इंतजाम करके जागरण में आये । पूरी रात भजन सुने और झूमे नाचे । संत शिरोमणि  गुलाबनाथ ,निश्छल नाथ , कैलाशनाथ सहित कई शेखावाटी के संतों ने भजन सुनाये , समाजसेवी गिरधारी इन्दोरिया , विनय पोदार ,विकास डिडवानिया , गौतम खंडेलवाल ,सत्येन दाधीच , विशाल पंडित , मानसिंह केरु ,अंकित चिरानिया,दिलीप कुमावत , विष्णु कुमावत ,   , सारंग पारीक ,  बड़वासी से  सुरेंद्र शर्मा , संदीप शर्मा ,अजय शर्मा सुनील जांगल ,रामस्वरूप कुमावत ,शीशपाल कुमावत सहित सेंकडो नवलगढ़ वासी थे ।