दिल्ली- नये सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने रविवार को कहा कि देश और सेना सीमा पर शांति और धैर्य बनाए रखना चाहते हैं लेकिन किसी भी तरह से हम शक्ति का प्रयोग करने से ‘नहीं हिचकेंगे।’ जनरल रावत ने स्पष्ट कर दिया कि पूर्वी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रवीण बख्शी और दक्षिण के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल पी. एम. हारिज सेना में सेवा देते रहेंगे और सेना की एकता और शक्ति को बनाए रखने में मदद करेंगे। रावत को जनरल बख्शी और जनरल हारिज की वरीयता को नजरअंदाज कर सेना प्रमुख बनाया गया है।
