Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

बाबा रामसापीर के चढ़ाये निशान , कहा जन्मदिन की बधाई हो मेरे बाबा

विकास
कनवा 
नवलगढ़ - बाबा रामसापीर के जन्मदिन पर नवलगढ़ की कोठी रोड से विशाल निशान यात्रा में आये भक्त जनों ने बाबा रामसापीर को निशान चढ़ाये और जन्मदिन की बधाई दी। आज सुबह 11 . 15 बजे से निशान यात्रा नवलगढ़ की रूपनिवास कोठी से शुरू हुई।  जिसमे भक्त नाचते गाते झूमते मगन होके चल रहे थे। बस  दिमाग और दिल में केवल बाबा रामसापीर , हजारों की संख्या में अपनी धुन में चले आ रहे थे। ये द्रश्य देखते ही बनता था ,तिल रखने की जगह नहीं , जहाँ देखो वही रामसापीर के भक्त ,ऊपर से भक्तों की तस्वीर लेता ड्रोन कैमरा , भजन सुनाते डीजे ,गीत गाती महिलाएं , झूमते श्रद्धालु ,चारों तरफ केवल बाबा के भक्त देखकर ऐसा लगा की मेरे बाबा की बात ही निराली है।  बाबा रामसापीर नवलगढ़ के तारणहार , पालनहार और दातार है।  नवलगढ़ की या अपने भक्तों की बाबा खूब सुनते है।