पंजाब -युथ कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा बरार मुक्तसर जिले के गिद्दड़बाहा विधानसभा सीट से किस्मत आजमा रहे है। उनके चुनाव प्रचार के लिए राजस्थान प्रदेश यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष डॉ राजपाल शर्मा भी अपनी टीम और साथियों के साथ गिद्दड़बाहा पहुँच गए है। करीब तीन दिन से डॉ राजपाल शर्मा अपने साथियों के साथ कैम्पेनिंग कर रहे है और जिस तरह से जन समर्थन मिल रहा है उनसे काफी खुश है। डॉ राजपाल के साथ यूथ कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष रविन्द्र भड़ाना ,यूथ कांग्रेस अलवर के पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बलराम यादव ,भरतपुर के पूर्व लोकसभा अध्यक्ष वैभव चौधरी ,लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष भूपसिंह पुनिया ,लोकसभा वर्तमान अध्यक्ष सुरेंद्र गुर्जर ,विकास कालेर , लोकसभा पूर्व अध्यक्ष चूरू विकास बेनीवाल , लोकसभा महासचिव प्रदीप तिवाड़ी , पवित्र विश्नोई , गंगाराम मीणा ,लोकसभा पूर्व अध्यक्ष दौसा कमल मिश्रा ,झुंझुनू nsui के पूर्व संयोजक रोहित ख्यालिया , भरत शर्मा , अरुण , राकेश , मनोज गोयल सहित सेंकडो की संख्या में युवा नेता पंजाब में प्रचार के लिए गए है।

