Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

मानव सेवा ही पूर्वजों को सच्ची श्रदांजलि-डॉ राजकुमार शर्मा


खबर -विकास कनवा
नवलगढ़  -विश्व भारती शिक्षण संस्थान में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में कवि सम्मेलन और पूज्य स्व.  बजरंगलाल  शर्मा की स्मृति में कम्बल वितरण समारोह किया गया । इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवलगढ़ विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता नवलगढ़ नगरपालिका  चेयरमैन सुरेंद्र फूलवाला ने की । मुकुन्दगढ़ नगरपालिका चेयरमैन सत्यनारायण सैनी , समाजसेवी कैलाश चोटिया व कविगण आदि उपस्थित रहे । अथितिगणों का स्वागत सत्यनारायण शर्मा , रमेश शर्मा, अनिल शर्मा , अंकित शर्मा , आशीष शर्मा ने माल्यार्पण , सौल व् श्रीफल भेंट करके किया । डॉ राजकुमार शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के पुण्य कार्यों से परिवार के संस्कारों का पता लगता है आज शर्मा परिवार के द्वारा अपने पूर्वज  बजरंगलाल शर्मा की स्मृति में जो निर्धन असहाय लोगों को कम्बल वितरण कर समाज सेवा का जो बीड़ा उठाया है यह समाज में अपनों को अमरत्व प्रदान करता है और उनकी आत्मा को शांति मिलती है।
संस्था संचालक अनिल शर्मा ने कहा कि परमपिता परमेश्वर के आगे तो किसी का जोर निही चलता हम हमारे दादा जी को तो वापस नही ला सकते परन्तु उनके जो सपने थे उनको जरूर पूरा करेंगे और हमेशा उनसे प्राप्त किया संस्कारो को ध्यान रखते हुय सद मार्ग पर चलेंगे और समाज सेवा करते रहेंगे । हमारे द्वारा अब उनकी स्मृति में हर वर्ष शरद ऋतु में कम्बल वितरण तथा मई माह में उनकी पूण्य तिथि पर स्वेच्छिक रक्त दान शिवर तथा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जावेगा तथा हमारे द्वारा किसी भी जरूरतमंद को सहयोग की जरूरत रहेगी तो हम सदैव तत्पर रहेंगे ।
कवि सम्मेलन के उपरान्त पूज्य स्व. बजरंगलाल शर्मा की स्मृति में उनके परिवारजनों द्वारा गरीबों में कम्बल वितरण किया गया । कार्यक्रम में तुलसीराम सैनी पार्षद दलीप मीणा  युथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र भास्कर आदित्यनारायान सुरोलिया चम्पशंकर शर्मा आरिफ चौहान मास्टर शब्बीर अहमद रफ़ीक लहंगा शेर खान सुरेंद्र सैनी कपिल देव मुकेश चेजारा अरविन्द चेजारा कान्हा आजाद बिसायति पदम सिंह नन्दलाल सैनी रजत शर्मा सहित अनेक अभिभावकगण तथा विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।संस्था सचिव सत्यनारायण शर्मा व रमेश शर्मा ने आगन्तुक महानुभाओं का आभार व्यक्त किया।