नवलगढ़ - झूमते गाते बाबा रामसापीर के भक्त हाथ में निशान , मुहं से बाबा का गुणगान , करते बारम्बार प्रणाम ,चले बाबा के धाम , बाबा रामसापीर की विशाल निशान यात्रा , आज बाबा का जन्मदिन है। और हर वर्ष बाबा के भंडारा होता है लेकिन इस बार भक्तों ने बाबा को निशान चढ़ा कर जन्म दिन की शुभकानाए देने की सोची है इसलिए सभी भक्त नाचते गाते बाबा के धाम जा रहे है। रंग बिरंगे परिधानों में सजे बाबा के भक्त , सबसे आगे बाबा की असवारी , फूलों की वर्षा करते नगरवासी , हर तरफ एक भक्तिमय माहौल देखते ही बनता है। डूंडलोद जन सेवा समिति के गिरधारी इन्दोरिया एक समाजसेवी होने के साथ साथ बाबा रामसापीर के परमभक्त भी है।
