Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

घमासान के बाद समाजवादी पार्टी में सुलह की कोशिशें तेज

लखनऊ - उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी में मचे घमासान और वर्चस्‍व की जंग चुनाव आयोग की चौखट पर पहुंचने के बाद मंगलवार को फिर से दोनों खेमों के बीच सुलह की कोशिशें तेज हो गई हैं। दोनों पक्षों की ओर से पार्टी के चुनाव चिन्‍ह पर दावा ठोके जाने के बाद आज सपा में घटनाक्रम तेजी से बदलती नजर आई और यूपी के मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव लखनऊ में मुलायम सिंह से मिलने उनके आवास पर गए।