विकास कनवा
जयपुर। सीकर जिले के अभ्यर्थियों की सेना भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम शनिवार, 17 दिसम्बर को घोषित किया जाएगा। यह परीक्षा गत 27 नवम्बर को जयपुर में आयोजित की गई थी। सेना भर्ती निदेशक कर्नल वी.एस. पठानिया ने बताया कि सीकर जिले के अभ्यर्थियों के लिए आयोजित इस लिखित परीक्षा में सैनिक सामान्य ड्यूटी, सैनिक तकनीकी एवं सैनिक ट्रेड्समैन पदों का परिणाम शनिवार को अपराह्व 1.30 बजे सेना भर्ती मुख्याालय जयपुर में घोषित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी इसकी जानकारी दूरभाष संख्या 0141-2776128 पर अपराह्व 1.30 बजे से प्राप्त कर सकते है। उन्होंने बताया कि 20 दिसम्बर 2016 से राजस्थान सरकार की वेबसाइट ूूूण्तंरेंजींदण्हवअण्पद पर भी परिणाम देखे जा सकते है। उन्होंने बताया कि सीकर जिले की परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को सोमवार, 19 दिसम्बर को सुबह 7 बजे सेना भर्ती कार्यालय, जयपुर में भर्ती पूर्व आवश्यक दस्तावेज लेने के लिए आऎंगे।
