विकास कनवा
जयपुर। श्रम नियोजन राज्यमंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी ने पंचायत समिति पदमपुर के सभागार में छात्रवृति व सहायता राशि का वितरण किया। टीटी ने शनिवार को श्रीगंगानगर जिले की पदमपुर पंचायत समिति के सभागार में 246 लोगों को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि के चैकों का वितरण किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा स्वयं ‘‘एप’’ का शुभारम्भ किया गया। पदमपुर जैसे ग्रामीण क्षेत्र में पेटीएम की टीम पहुंची जहां पदमपुर के 25 युवाओं को नौकरी देगी, जिससे ये युवा पदमपुर क्षेत्र में कैशलैश स्कीम का प्रचार करेंगे। श्री टीटी के कैशलैश प्रयास विधानसभा क्षेत्र श्रीकरणपुर में भी जारी रहेंगे। जिससे जल्द से जल्द विधासभा क्षेत्र को भी सम्पूर्ण कैशलेश किया जा सके। उन्होंने बताया कि पेटीएम, वक्रांगी, होरिजन सॉफ्वेयर व ओबीसी बैंक इस योजना में सहयोग करेंगे। ये चारों कम्पनियां समूची विधानसभा क्षेत्र में आमजन को जागृत करेंगी। टीटी ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने श्रमिकों के लिए सरकारी खजाना खोला है। इसके तहत जन्म से लेकर मृत्यु तक सरकारी सहायता शुभ शक्ति योजना की शुरुआत की है। उन्होंने बताया कि श्रमिक पंजीयन योजना में दो पुत्रियों को 18 वर्ष की आयु पूर्ण होेने पर 55-55 हजार रुपये की राशि देने का प्रावधान है। आवास निर्माण के लिए भी 1.50 लाख रुपये की राशि तथा किसी तरह की दुर्घटना हो जाने पर परिवार को 10 लाख रुपये की राशि देने का प्रावधान है।
