विकास कनवा
जयपुर। तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती 2012 के अन्तर्गत राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा एसबी सिविल रिट याचिका संख्या 10622/2014 रामधन कुमावत व अन्य बनाम राजस्थान राज्य व अन्य में 18 नवम्बर, 2014 को पारित निर्णयानुसार प्रथम लेवल (जिलेवार) एवं द्वितीय लेवल (जिलेवार व विषयवार) अंतिम मॉडल उत्तरकुंजी के आधार पर पुनः संशोधित परिणाम सम्बन्धित जिला परिषद् द्वारा जारी कर दिया गया है। अंतिम मॉडल उत्तर कुंजियॉ तकनीकी कारणों से वेबपोर्टल पर अपलोड नहीं करायी जा सकी है जिसे शीघ्र अपलोड कराने के लिए पंचायती राज विभाग द्वारा मनोनीत परीक्षा एजेन्सी को निर्देशित कर दिया गया है। मनोनीत परीक्षा एजेन्सी द्वारा अंतिम मॉडल उत्तर कुंजियॉ 2 जनवरी, 2017 तक वेबपोर्टल पर उपलब्ध करा दी जायेगी।
