Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

अंग प्रत्यारोपण में राजस्थान को मिले तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

जयपुर। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने राष्ट्रीय अंग प्रत्यारोपण संस्थान द्वारा आयोजित समारोह में राजस्थान के जयपुर को अंग प्रत्यारोपण हेतु सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ शहर, एसएमएस हास्पिटल को देश का अंग प्रत्यारोपण हेतु सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ अस्पताल एवं पहले कैडेवर आर्गन डोनर 6 वर्षीय मोहित को सर्वश्रेष्ठ अंगदाता का पुरस्कार प्रदान किया है। दिल्ली में आयोजित समारोह में अंग प्रत्यारोपण के लिये प्रदेश के नोडल अधिकारी डॉ. मनीष शर्मा ने जयपुर व एसएमएस का पुरस्कार प्राप्त किया एवं स्व. मोहित का पुरस्कार उनके पिता  कल्याण सहाय को प्रदान किया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री  राजेंद्र राठौड़ ने इस उल्लेखनीय सफलता के लिये अंग प्रत्यारोपण से जुड़े सभी व्यक्तियों एवं एसएमएस प्रशासन को बधाई दी है। रविवार को अपराह्न एसएमएस हॉस्पिटल में आयोजति समारोह में उन्होंने एसएमएस हॉस्पिटल की मिली ट्राफी एवं प्रमाण-पत्र अधीक्षक डॉ. मानप्रकाश को, सर्वश्रेष्ठ शहर का प्रमाण पत्र अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. दीपक माथुर को एवं ट्राफी अंग प्रत्यारोपण से सक्रियता से जुड़ी श्रीमती भावना जगवानी को प्रदान की। राठौड़ ने बताया कि प्रदेश में अब तक 15 कैडेबर डोनेशन से 50 अंग प्रत्यारोपित हो चुके हैं। इनमें 26 किडनी, 14 लीवर, 5 ह्रदय, 8 र्कानिया, 2 हार्ट वाल्व एवं त्वचा शामिल है। उन्होंने डॉ. भावना जगवानी द्वारा नवजीवन संस्थान के माध्यम से अंग प्रत्यारोपण के लिये आयोजित जागरूकता एवं परार्मश कार्यक्रम की सराहना की एवं पुरस्कार हेतु बधाई दी।