विकास कनवा
प्रथम स्थान प्राप्त करने वालो को दिया जायेगा मीरा एवं एकलव्य पुरस्कार
जयपुर। शिक्षा राज्य मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी गुरूवार को सांय 4 बजे शिक्षा संकुल के प्रशासनिक भवन में राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की अक्टूबर-नवम्बर, 2016 में आयोजित होने वाली परीक्षा का परिणाम जारी करेंगे। राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल के सचिव, श्री महेश चन्द्र गुप्ता ने बताया कि शिक्षा मंत्री परीक्षा परिणाम घोषित करने के साथ ही अप्रेल-मई की मुख्य परीक्षा में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले महिला एवं पुरूष को क्रमशः मीरा एवं एकलव्य पुरस्कार प्रमाण पत्र तथा 5100 रुपये का नकद देकर सम्मानित भी करेंगे। उन्होंनें बताया कि राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल संकायवार परीक्षा परिणाम घोषित नही करके कक्षा 12वीं व 10वीं में प्रविष्ट सभी परीक्षार्थियों का एक साथ परीक्षा परिणाम घोषित करता है।
