विकास कनवा
जयपुर। समाज के विकास में महिलाओं और पुरूषों दोनों की समान भागीदारी हो एवं महिलाएं अपनी क्षमताओं का सवंर्धन कर एक समृद्ध समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। आपी द्वारा आयोजित ग्लोबल हैल्थ सम्मिट के दूसरे दिन के प्रातः सत्र में आयोजित वुमेन फोरम में पुडुचेरी की ले. गर्वनर किरण बेदी एवं राजस्थान की प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य वीनू गुप्ता सहित विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं ने यह विचार व्यक्त किये। किरण बेदी ने कहा कि महिला और पुरूष दोनों में जेंडर समानता होनी चाहिए। पुरूष अगर मसल्स है तो महिला हार्ट है। उन्होंने कहा कि श्रेष्ठ समाज के निर्माण में दोनों की सहभागिता आवश्यक है। सुरक्षित मातृत्व पर विशेष ध्यान प्रदेश की प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्रीमती वीनू गुप्ता ने प्रदेश में सुरक्षित मातृत्व के लिए प्रदान करायी जा रही सेवाओं की जानकारी दी और कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य के बिना स्वस्थ समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने बताया कि प्रदेश में महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन कर महिलाओं के स्वास्थ्य व शिक्षा के साथ ही सामाजिक व आर्थिक विकास पर ध्यान दिया जा रहा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की पत्नी अमु्रता फड़नवीस ने कहा कि बचपन में ही भाई-बहिनों में समानता का भाव महिलाओं के समग्र विकास के उपयोगी भूमिका निभाता है। कोटा की पूर्व मेयर डॉ. रत्ना जैन, आपी की चेयर बोर्ड ऑफ ट्रस्ट डॉ. मधु अग्रवाल, फिल्म अभिनेत्री जीनत अमान, ब्रह््रकुमारी डॉ. चक्रधारी, प्रीति मल्होत्रा, डॉ. जयश्री मेहता, संगीता कुमारी एवं डॉ. शबनम सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
