चेन्नई- जयललिता की विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हुए अन्नाद्रमुक की महासचिव वी के शशिकला ने कहा कि पार्टी संस्थापक एमजी रामचंद्रन, द्रविड़ विचारक सीएन अन्नादुरई और ‘अम्मा’ की जगह पार्टी में कोई नहीं ले सकता। यहां पार्टी प्रमुख का औपचारिक तौर पर पदभार संभालने के बाद कार्यकर्ताओं को औपचारिक तौर पर पहली बार संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अन्नाद्रमुक उसी राह पर चलना जारी रखेगी जिस पर अम्मा के वक्त पर चलती थी जब उसमें ऐसा अनुशासन था जैसा सेना में देखा जाता है।
