Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

मोदी ने कसा राहुल पर कसा तंज , कहा वे नहीं बोलते तो 'भूकंप' जरूर आता

वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  गुरुवार को नोटबंदी के विरोधियों पर काशी से प्रचंड प्रहार किया। नोटबैन पर काशी से कांग्रेस को करारा जवाब देते हुए पीएम मोदी ने नाम लेकर राहुल गांधी, मनमोहन सिंह और चिदबंरम पर सीधा हमला किया। नोटबंदी के फैसले का बचाव करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के आरोपों पर भी पलटवार किया।   बता दें कि प्राचीन मंदिरों की नगरी वाराणसी में एक दिन के दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बनारस हिंदू विश्‍वविद्यालय (बीएचयू) में एक कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि विपक्ष के नेता नोटबंदी के मुद्दे पर भ्रष्ट लोगों का पक्ष लेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि गरीबी मनमोहन सिंह की विरासत है। नोटबंदी के मुद्दे पर विपक्ष की ओर से संसद में किया हंगामा ठीक उसी तरह है, जैसे पाकिस्तान आतंकियों को कवर फायर देता है। लेकिन काशी का ये बच्‍चा सच इधर से या उधर से निकलवाकर ही रहेगा।