Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

गंगा के समान पवित्र पीएम पर राहुल के आरोप बेबुनियाद : प्रसाद

दिल्ली- कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगाए गए आरोप को लेकर केंद्रीय दूरसंचार मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि गंगा के समान पवित्र प्रधानमंत्री पर उनके लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद और निराधार हैं। राहुल गांधी अपनी पार्टी को लगातार हार की तरफ ले जा रहे हैं और इसी हताशा में प्रधानमंत्री पर आधारहीन आरोप लगा रहे हैं। रविशंकर प्रसाद ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गंगा की तरह पवित्र हैं। राहुल गांधी अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में कांग्रेसियों की कथित साठगांठ से ध्यान भटकाने के लिए प्रधानमंत्री पर ये आरोप लगा रहे हैं। पीएम के खिलाफ आधारहीन आरोप लगाने वाले राहुल गांधी खुद 5000 करोड़ रुपये के नेशनल हेराल्ड केस में जमानत पर हैं। कांग्रेस पार्टी ने तो घोटाला करने में जमीन, आकाश और पाताल किसी को भी नहीं छोड़ा है।