Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

साल 2017 में प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबों-किसानों को दिया तोहफा

दिल्ली-नोटबंदी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्र के नाम अपना दूसरा संदेश दिया। इस संबोधन में पीएम मोदी ने देशवासियों के लिए कई नई योजनाओं की घोषणा की। पीएम ने शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में घरों के निर्माण के लिए कर्ज पर कम ब्याज दर की घोषणा की। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं के लिए 6000 रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की। पीएम ने कहा कि डिजिटल लेन-देन को लेकर समाज में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है। पीएम ने किसानों को भी आर्थिक रूप से राहत दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सरकार सज्जनों की मित्र और दुर्जनों को सज्जनता के रास्ते पर लाने को तत्पर है। सरकार का प्रयास होगा कि ईमानदार अधिक प्रतिष्ठित हों, उन्हें कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़े। घोषणाओं में प्रधानमंत्री ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को 10 साल के लिये 7.5 लाख रुपये तक की जमा पर 8 प्रतिशत ब्याज की गारंटी होगी। ब्याज का भुगतान मासिक किया जायेगा। देश के 650 से ज्यादा जिलों में गर्भवती महिलाओं के खाते में आर्थिक सहायता के रूप में 6000 रुपये जमा किये जायेंगे ताकि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं चिकित्सा खर्च वहन कर सकें।